Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल में हुआ समझौता…
Image

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल में हुआ समझौता…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान को अब हरियाणा में बारिश के दिनों में यमुना का अतिरिक्त पानी मिलेगा। इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के बीच समझौता हुआ। इस समझौते की मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। इस समझौते के मुताबिक यमुना का यह पानी राजस्थान को दक्षिण हरियाणा की तरफ से दिया जाएगा। वही, राजस्थान इस पानी का स्टोरेज करेगा जिसका इस्तेमाल पीने के पानी के रूप में किया जा सकेगा।

समझौते के बारे में बताया गया कि हरियाणा यमुना से दिल्ली को उसके हिस्से का पानी पहले की समझौते और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार देता रहेगा। इसमें किसी तरह की कटौती नहीं होगी। राजस्थान में पानी की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा से यह समझौता किया गया है। केंद्र के बाद हरियाणा और अब राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के माध्यम से यह प्रस्ताव किया गया था।

चुरू, सीकर, झुंझुनू और राजस्थान के अन्य जिलों के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अन्य जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए यमुना जल की आपूर्ति बहुत आवश्यक मानी जाती है। यमुना जल समझौते से इन जिलों में पानी की आपूति पूरी होगी। इसके लिए विस्तृत डीपीआर बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *