Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुलिस ओर छात्र में हुई झड़प…
Image

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पुलिस ओर छात्र में हुई झड़प…

RASHTRADEEP NEWS

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई के छात्र जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे एनएसयूआई के नेता- कार्यकर्ताओं ने यहां पहले तो जमकर नारेबाजी की। बाद में कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। बैरिकेड्स हटा दिया।

पुलिस ने बेरिकेड्स हटाकर अंदर जा रहे छोत्र-नेताओं को रोका तो पुलिस के साथ भी हल्की झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए राजेश गोदारा, गिरधारी कूकणा, अभिमन्यु जाखड़, प्रेम बेरड़, नरेश सारण, जय महिया, रामनिवास चौधरी आदि को हिरासत में लिया। बता दें, सोमवार को भी एनएसयूआई ने हाई-वे जाम करके छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर प्रदर्शन किया था। वहां भी पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। एनएसयूआई लगातार छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *