Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
Image

तेरापंथ भवन में गूंजा ओम भिक्षु जप, तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…

Terapanth Mahila Mandal

बीकानेर के गंगाशहर की पावन भूमि आज अध्यात्म और श्रद्धा से ओत-प्रोत हो उठी, जब तेरापंथ भवन में “ओम भिक्षु महाजप अनुष्ठान” की मधुर गूंज से वातावरण पवित्र हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में आयोजित इस विशेष जप कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा, महामंत्री रचना हिरण, कोषाध्यक्ष ममता रांका और कार्यकारिणी सदस्य सुप्रिया राखेचा सहित राष्ट्रीय टीम का गंगाशहर महिला मंडल द्वारा स्नेहिल स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुनिश्री कमलकुमारजी स्वामी के सान्निध्य में सुबह 7 से 8 बजे तक “ओम भिक्षु” का जाप हुआ। प्रेरणा गीत, स्वागत गीत और अभिनंदन से माहौल भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के विभिन्न संस्थाओं से जतन संचेती, देवेंद्र डागा, रतनलाल छलानी, जैन लूणकरण छाजेड़, कन्हैयालाल बोथरा, धर्मेंद्र डाकलिया, राजेंद्र सेठिया और गरिमा भंसाली ने राष्ट्रीय टीम का अभिनंदन किया।

मुनिश्री कमलकुमारजी ने कहा कि “गंगाशहर सदा से ही उर्वर भूमि रही है। यह पूज्य कालूगणी और आचार्य तुलसी की पुण्य भूमि है, और आज भी आचार्यश्री महाश्रमणजी की कृपा से आलोकित है।” उन्होंने सुझाव दिया कि सुमन नाहटा के प्रवास काल में यहां एक वृहद आयोजन किया जाए, क्योंकि गंगाशहर में क्षमता भी है और जोश भी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा ने कहा कि “हमारे लिए अपनी श्रद्धा पर अडिग रहना और परिवार व स्वयं पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। श्रद्धा हमारी आत्मा की शक्ति है।” महामंत्री रचना हिरण ने कहा कि गंगाशहर की भूमि सच में ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ममता रांका ने साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभाजी द्वारा भेजा गया मंगल संदेश वाचन किया। उपाध्यक्ष बिंदु छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन पूर्व अध्यक्षा संतोष बोथरा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चौपड़ा, अमरचंद सोनी, पवन छाजेड़, नवरत्न बोथरा, संजू लालानी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *