Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में फिर एक नौजवान ने दी जान, आख़िर क्यों टूट रहे हैं युवा?
Image

बीकानेर में फिर एक नौजवान ने दी जान, आख़िर क्यों टूट रहे हैं युवा?

Bikaner News Today

एक समय शांत और सुलझे मिजाज के लिए जाना जाने वाला बीकानेर शहर, इन दिनों आत्महत्याओं की खबरों से दहल रहा है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने न सिर्फ प्रशासन, बल्कि हर संवेदनशील नागरिक को सोचने पर मजबूर कर दिया है — आखिर बीकानेर को ये किसकी नजर लग गई?

ताज़ा मामला सामने आया है जेएनवीसी थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी से, जहां 21 वर्षीय भवानी शंकर नायक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों की मानें तो वह बीते कुछ दिनों से तनाव में था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि वह ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा।

मृतक के छोटे भाई पवन कुमार नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि जब वह 5 अगस्त को घर के ऊपर बने कमरे में गया, तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज़ लगाने और दरवाज़ा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर गेट तोड़ा गया, तब अंदर का मंजर देखकर पैरों तले ज़मीन खिसक गई — भवानी शंकर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *