RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा के जेगला गांव की है। जहां पर अचानक जमीन धंसने से करीब 50 फीट का गढ्ढा हो गया। यह गढ्ढा जेगला के पंचायत भवन के पास हुआ है। जिसके बाद से हर कोई आश्चर्यित है कि इतना बड़ा गढ्ढा ऐसे कैसे हो गया। गढ्ढे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने रास्ता बंद कर दिया है।
आप ज्ञात होगा की पिछले कुछ महीने पहले बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के सहजरासर गांव में भी बड़ा गढ्ढा हो गया है, हालांकि नोखा के जेगला गांव का गड्ढा इतना बड़ा नहीं है। पर सभी गांव वालो को आश्चर्यित कर देने वाली घटना है। स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसा ही गढ्ढा इसी से कुछ दूरी पर 15-17 साल पहले भी बना था। वहीं गांव के सभी लोग इस गढ्ढे को देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं।