Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पुलवामा में मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर…
Image

पुलवामा में मुठभेड़ एक आतंकवादी ढेर…

RASHTRADEEP NEWS

दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के फसीपोरा में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस, सीआरपीएफ,सेना की संयुक्त टीम ने आतंकी को मार गिराया है। स्थानीय आतंकी के छिपे होने की विशेष सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबल धीरे-धीरे आगे बढ़े।

इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। जबाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया है। पुलिस ने बताया कि उसके का शव बरामद। पहचान सुनिश्चित की जा रही है। मौके से हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जिले में हथियार समेत तीन आतंकवादी मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उग्रवादियों की मदद करने का काम कर रहे थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *