Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सरकारी स्कूलों में दो हजार बेरोजगारों को गेस्ट फेकल्टी पर लगने का अवसर
Image

सरकारी स्कूलों में दो हजार बेरोजगारों को गेस्ट फेकल्टी पर लगने का अवसर

विद्या संबल योजना के तहत बीकानेर के करीब दो हजार युवाओं को सरकारी स्कूलों में काम करने का अवसर मिल सकता है। जिसके बदले बीस से तीस हजार रुपए के बीच महीने का वेतन मिल सकता है। बीकानेर में रिक्त पदों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई, जिसमें ग्रेड थर्ड लेवल वन के सर्वाधिक 363 पद खाली बताए गए हैं, इन्हीं पदों पर विद्या संबल योजना के तहत बेरोजगारों को अवसर मिलेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी विषयों में व्याख्याता, ग्रेड सेकंड और ग्रेड थर्ड के रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक की गई है। इसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद ग्रेड थर्ड लेवल वन में है। यहां 363 पद खाली है। इसके अलावा ग्रेड थर्ड में हिन्दी के 51, अंग्रेजी के 411 पद रिक्त है। गणित और विज्ञान के 140 पद खाली है। सामान्य ग्रेड थर्ड के 50 पद रिक्त पड़े हैं। ग्रेड सेकंड में गणित के 206, विज्ञान के 138, अंग्रेजी के 146, हिन्दी के 82 पद खाली है। शारीरिक शिक्षक के ग्रेड वन के पांच, सेकंड के तीस और ग्रेड थर्ड के 48 पद खाली है। इसके अलावा ग्रेड सेकंड सामान्य के 31, पंजाबी का एक, उर्दू के पांच, संस्कृत के 161, एसएसटी के बीस पद खाली है। विशेष शिक्षा ग्रेड सेकंड के बीस पद खाली है।

व्याख्याताओं के पद भी बड़ी संख्या में खाली रह गए हैं, जिस पर बेरोजगारों को अवसर मिल सकता है। इसमें भूगोल के 39, इतिहास के 76, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड सेकंड के 8, ग्रेड थर्ड के 14, हिन्दी के साठ, संस्कृत एक, राजनीति विज्ञान के 72, इकोनोमिक्स के 2, बिजनस स्टडी के 11, कॉमर्स के आठ, एकाउंट के आठ, मेथ्स के चार, बायोलॉजी के छह, केमेस्ट्री के दस, फिजिक्स के आठ, इंग्लिश के छह, हिन्दी के बारह पद रिक्त है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *