Bikaner Accident News
बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक रेल हादसे की खबर सामने आई है। 25 अगस्त की दोपहर चरकड़ा रोही इलाके में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज पुत्र नेमीचंद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई सोहनलाल खेती के काम के लिए चरकड़ा रोही की ओर जा रहा था। इसी दौरान चरकड़ा फाटक के पास रेल पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही सोहनलाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।














