Pakistan Army Chief threat to India
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। अमेरिका में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने न केवल भारत, बल्कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी को भी मजहबी लहजे में धमकी दे डाली।
मुनीर ने अपने बयान में खुलासा किया कि उन्होंने पहले एक ट्वीट करवाया था। जिसमें सूरह फ़ील और मुकेश अंबानी की तस्वीर लगाई गई थी। उनका दावा है कि इससे “पाकिस्तान की अगली कार्रवाई का संदेश” देना था। सूरह फ़ील, कुरान की एक सूरह है, जिसमें वर्णन है कि कैसे ईश्वर ने दुश्मनों के हाथियों पर पक्षियों से पत्थर बरसवाकर उन्हें नष्ट कर दिया था।
यहीं नहीं, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने भारत के ‘सबसे कीमती संसाधनों’ को निशाना बनाने की खुली धमकी दी—”हम पूर्व से शुरुआत करेंगे और पश्चिम की तरफ बढ़ेंगे।”
इसके साथ ही उन्होंने परमाणु हथियारों और मिसाइलों की ताकत का घमंड दिखाते हुए कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी पर बांध बनाने की कोशिश की तो उसे “10 मिसाइलों से उड़ाकर” खत्म कर देंगे। मुनीर के शब्दों में—”सिंधु नदी भारत की खानदानी जायदाद नहीं है, और हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं।”
मुनीर पहले भी कई बार भारत विरोधी मजहबी नारों का सहारा लेकर दोनों देशों के बीच तनाव भड़काने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन इस बार उनकी धमकी सीधे एक उद्योगपति के नाम तक पहुंच गई है, जो इस बयान को और विवादास्पद बना रही है।


















