Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • पाकिस्तान ने नाल, उत्तरलाई व फलोदी एयरबेस पर किया ड्रोन और मिसाइल अटैक का प्रयास…
Image

पाकिस्तान ने नाल, उत्तरलाई व फलोदी एयरबेस पर किया ड्रोन और मिसाइल अटैक का प्रयास…


Operation Sindoor

पाकिस्तान की ओर से 7-8 मई की रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला करने का प्रयास किया गया। राजस्थान के नाल (बीकानेर), उत्तरलाई (बाड़मेर) और फलोदी एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला किया गया, जिसे भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते विफल कर दिया। भारत सरकार की प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुसार, पाकिस्तानी हमले के प्रमाणस्वरूप कई स्थानों से मलबा बरामद हुआ है। हमले के जवाब में भारत ने पहले से तैनात S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

सीमा पर हाई अलर्ट, 1070 किमी लंबी बॉर्डर सील

पाकिस्तान से सटी करीब 1070 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सीमा से सटे इलाकों में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लगातार उड़ानें जारी हैं। सूत्रों के अनुसार, वेस्टर्न सेक्टर के पांच से अधिक एयरबेस हाई अलर्ट पर हैं और दिन-रात गश्त कर रहे हैं।

गृह मंत्रालय के निर्देश – सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट अनिवार्य

गृह मंत्रालय ने सुरक्षा के मद्देनज़र सीमावर्ती क्षेत्रों में हर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, सीमा पार पाकिस्तान के गांवों में भी सैन्य हलचल में तेजी देखी गई है।यह घटनाक्रम भारत-पाक संबंधों में तनाव की नई लकीर खींच रहा है। हालांकि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से किसी बड़े नुकसान से देश सुरक्षित रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *