Pakistan Drone Attack 2025
इस वक्त की बिग ब्रेकिंग न्यूज सामने आ रही है। पाकिस्तान के कई बड़े शहरों—इस्लामाबाद, कराची, लाहौर और रावलपिंडी—में एक साथ ड्रोन हमलों की खबर से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन शहरों में तेज धमाकों की आवाज़ सुनी गई है, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने इन हमलों के लिए सीधे तौर पर भारत को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ड्रोन हमलों की यह श्रृंखला किसने और क्यों अंजाम दी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। वहीं पाकिस्तान के मीडिया और राजनैतिक हलकों में इसे लेकर भारत विरोधी बयानबाजी तेज हो गई है।


















