⚫ Oxford debate India Pakistan
ब्रिटेन की प्रतिष्ठित Oxford University में भारत–पाकिस्तान के बीच होने वाली हाई-प्रोफाइल बहस अचानक रद्द—और इसके साथ ही पाकिस्तान की एक और फर्जी कहानी का पर्दाफाश। भारत पर झूठा आरोप मढ़ते हुए लंदन स्थित पाक उच्चायोग ने दावा किया कि “भारतीय प्रतिनिधि बहस से भाग गए” लेकिन सच इसके बिलकुल उलट था।
भारतीय सुप्रीम कोर्ट के वकील जे साईं दीपक ने ईमेल, कॉल लॉग और ठोस सबूतों के साथ पाकिस्तान के इस झूठ की परतें उधेड़ दीं।
- भारतीय पैनल में पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवाणे, डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, और जे साईं दीपक शामिल थे
- पाकिस्तानी पक्ष खुद लंदन में होने के बावजूद बहस में पहुँचा ही नहीं
- आयोजक मूसा हरराज, जिनके पिता पाकिस्तान में मंत्री हैं, पर झूठी कहानी गढ़ने का आरोप
- पाक उच्चायोग का ट्वीट – पूरी तरह भ्रामक और ग़लत
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी पुष्टि की कि “अचानक नोटिस आने के कारण शामिल नहीं हो सकी”—यानी पाकिस्तान का दावा फिर झूठ साबित। अंतिम तीन घंटे में बहस रद्द, क्योंकि पाकिस्तानी डेलीगेशन ही गायब। तैयारी न होने पर भारत पर आरोप।
जे साईं दीपक की खुली चुनौती— “अगर हिम्मत है तो बहस के लिए सामने आएं, आतंकियों की तरह न छिपें”

















