Pakistan stock market crash 2025
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-30) इंडेक्स में रिकॉर्ड 7,000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते ट्रेडिंग को तत्काल प्रभाव से रोकना पड़ा। यह गिरावट भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमलों के बाद सामने आई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार दूसरे सत्र में भारी गिरावट और निवेशकों में गहराते डर ने पाकिस्तान के शेयर बाजार की रीढ़ तोड़ दी है। पहले से ही आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।
वहीं दूसरी ओर, भारत के शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई है। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स आज सपाट कारोबार करते नज़र आए, जबकि कल यह हरे निशान में बंद हुए थे। भारत की आर्थिक स्थिरता और निवेशकों का भरोसा इस तनावपूर्ण समय में भी बरकरार है।
भारत-पाक तनाव के इस दौर में जहाँ एक ओर पाकिस्तान की आर्थिक हालत चरमरा रही है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती और स्थिरता का परिचय दिया है।