🟢 Bikaner PBM Hospital
बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल ने हाल ही में जयपुर के SMS अस्पताल में हुई घटना के बाद अपनी आपदा प्रबंधन क्षमताओं को और मजबूत किया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी स्टाफ को अलर्ट कर, उन्हें विशेष ट्रेनिंग देकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर दिया है।
इस ट्रेनिंग में 92 नर्सिंग ऑफिसर्स और पांच गार्ड्स ने भाग लिया। ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य आग लगने जैसी आपदा पर काबू पाना और मरीजों को सुरक्षित वार्ड या ICU में शिफ्ट करने की प्रक्रिया को समझाना था। अस्पताल में इस ट्रेनिंग का संचालन डॉ. गौरीशंकर जोशी, नर्सिंग ऑफिसर मेवा सिंह और राजेंद्र बिजारणियां सहित कई वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ ने किया। प्रशिक्षित स्टाफ ने अब किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की क्षमता हासिल कर ली है।
पीबीएम अस्पताल का कहना है कि, अब अस्पताल पूरी तरह सतर्क है और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्थिति से निपटने को तैयार है।















