Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टकर…
Image

पैदल चल रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टकर…

RASHTRADEEP NEWS

श्रीडूंगरगढ़ की सेसोमू स्कूल से आगे गोस्वामी होटल नेशनल हाईवे पर पैदल यात्री को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची।

घटना बीती रात 9:30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार एक पैदल यात्री संघ सरदारशहर से देशनोक करणी माता के दर्शन के लिए जा रहा था। इस संघ में पांच सात पैदल यात्री बताए जा रहे हैं। घायल युवक सरदारशहर निवासी विक्रम सिंह पुत्र रेशम सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। समिति के सेवादार डॉ. श्याम, दुर्गेश मारू व रूपेश के सुथार घायल युवक के साथ बीकानेर गए जो देर रात वापिस श्रीडूंगरगढ़ लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *