🟡 Rajasthan Social Security Pension
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े 1.74 लाख से ज्यादा लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई है। राज्य सरकार की ओर से इसके पीछे कई प्रशासनिक और पात्रता से जुड़े कारण बताए गए हैं। फिलहाल राज्य में करीब 91 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत 1250 रुपए मासिक पेंशन दी जाती है। हाल ही में पेश किए गए बजट में सरकार ने पेंशन राशि में 50 रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की है। राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत 1250 रुपए मासिक पेंशन दी जाती है। हाल ही में पेश किए गए बजट में सरकार ने पेंशन राशि में 50 रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा भी की है।
यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कांग्रेस विधायक भगवाना राम सैनी के सवाल के जवाब में विधानसभा में दी। विभाग ने बताया कि पिछले दो वर्षों में राज्य के कई जिलों में बड़ी संख्या में पेंशनर्स की पेंशन रोकी गई है।
राजस्थान में जिन जिलों में सबसे ज्यादा पेंशन रोकी गई, उनमें शामिल हैं—
- बांसवाड़ा – 34,163
- झालावाड़ – 25,970
- अलवर – 14,073
- भीलवाड़ा – 12,401
- अजमेर – 9,647
- बारां – 9,623
- उदयपुर – 9,282
विभाग के अनुसार जिन पेंशनर्स की पेंशन बैंक खाते की गलत जानकारी, डेटा मिसमैच या ई-मित्र पर गलत डाटा फीड होने के कारण बंद हुई थी, उनका दोबारा वेरिफिकेशन कराया गया। वेरिफिकेशन के बाद 40,167 लोगों की पेंशन फिर से बहाल कर दी गई।
सबसे ज्यादा पेंशन फिर से शुरू होने वाले जिले—
- अलवर – 6,077
- बांसवाड़ा – 6,923
- भीलवाड़ा – 5,006
- झालावाड़ – 3,531
- प्रतापगढ़ – 2,234
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में निम्न कारणों से पेंशन बंद की जाती है—
- पेंशनर की मृत्यु हो जाना
- राज्य से बाहर स्थायी रूप से शिफ्ट होना
- परिवार में सरकारी नौकरी लग जाना
- विधवा पेंशन लेने वाली महिला का पुनर्विवाह
विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन मामलों में पेंशन रोकी जाती है, उनकी बाद में जांच की जाती है। अगर लाभार्थी पात्र पाए जाते हैं तो उनकी पेंशन दोबारा शुरू कर दी जाती है और एरियर सहित भुगतान किया जाता है।


















