Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • क्या राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल..? आज के बजट में सरकार कर सकती है VAT कम करने की घोषणा.??
Image

क्या राजस्थान में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल..? आज के बजट में सरकार कर सकती है VAT कम करने की घोषणा.??

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में आज भजनलाल सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 11 बजे विधानसभा में बजट भाषण पढ़ेंगी।भजनलाल सरकार के पहले बजट में सरकार के आने वाले पांच सालों का रोड मैप भी दिखाई देगा। हो सकता है इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। जिसमें पेट्रोल-डीजल पर VAT घट सकता है। और VAT कम होता हैं तो प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो जाएगा।

मार्च महीने में किया था 2 प्रतिशत VAT कम

इससे पहले लोकसभा चुनाव से 3 महीने पहले मार्च में सरकार ने 2 फ़ीसदी VAT घटा दिया था। जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आई थी। पेट्रोल पर लगने वाले वैट में दो प्रतिशत की कमी के बाद राज्य में पेट्रोल की कीमत पेट्रोल में 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 पैसे कम हो गयी थी। जबकि डीजल 1.34 पैसे से 4.85 पैसे तक कम हो गया था VAT करने के बाद राज्य सरकार पर 1500 करोड़ रुपए का भार आया था। उल्लेखनीय हो कि राजस्थान में पेट्रोल पर 31 तो डीजल पर 19 फीसदी वैट लगता है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार लगाती है। इसी तरह राजस्थान सरकार पेट्रोल पर वैट लगाती है। इस कारण पूरे देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में भी था। इसके खिलाफ राज्य के पेट्रोल पंप संचालक कई बार हड़ताल कर चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *