Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राहत भरी बड़ी खबर, पेट्रोल पम्प डीलर की हड़ताल हुई स्तगित…
Image

राहत भरी बड़ी खबर, पेट्रोल पम्प डीलर की हड़ताल हुई स्तगित…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में शुक्रवार सुबह से शुरू हुई पेट्रोल पंप ऑपरेटर्स ने सरकार से वार्ता के बाद दोपहर 3 बजे बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। एसोसिएशन की मांगों को लेकर सरकार की ओर से 10 दिन का समय मांगा गया है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है।राजस्थान में पंजाब की तरह वेट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बुधवार और गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल की थी। चेतावनी दी थी कि मांगें नहीं मानी गई तो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी।इसके बाद गुरुवार शाम को सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद शुक्रवार सुबह 6 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया। इसके बाद से सुबह से ही प्रदेश के 47 जिलों में पेट्रोल पंप बंद हो गए थे। इस पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक तय की गई। मंत्री और प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता के बाद सहमति बनी।हालांकि, अलवर, कोटा, जैसलमेर, चित्तौडगढ़ और जोधपुर शहर के करीब 500 से ज्यादा पंप इस हड़ताल से अलग-अलग कारणों से बाहर हो गए थे। वहीं, प्रदेश में कंपनी संचालित 60 पंप भी काम ही संचालित हो रहे थे।इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पंप बंद रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *