Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर-श्रीगंगानगर में पुलिस का पीजी ऑपरेशन, गैंगस्टर गिरोह धर दबोचा, विदेशी हथियार बरामद…
Image

बीकानेर-श्रीगंगानगर में पुलिस का पीजी ऑपरेशन, गैंगस्टर गिरोह धर दबोचा, विदेशी हथियार बरामद…

Bikaner Crime News

बीकानेर में शनिवार सुबह पुलिस ने शहर के 45 से ज्यादा पीजी हॉस्टल्स पर एक साथ छापा मारा। तलाशी अभियान के दौरान मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ठहराना प्रतिबंधित रहेगा।

इसी बीच श्रीगंगानगर से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार खूंखार बदमाश धर लिए गए। ये सभी गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े हुए थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनका मकसद कारोबारियों से फिरौती वसूली और फायरिंग करना था।पकड़े गए युवकों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ डीके, अनिल, विष्णु कुमार और हीरालाल के रूप में हुई है। चारों चकई, छोटी नाइयावाली स्थित एक पीजी में छिपे थे। दबिश के दौरान पुलिस से बचने के लिए इन्होंने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इनके पास से तुर्की निर्मित मॉडर्न जिगाना पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि हथियार विदेश में बैठे गैंगस्टर के नेटवर्क से आए हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई है। फिलहाल पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *