RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर की पीबीएम अस्पताल की है। जहां 19 सितम्बर सुबह 8 बजे अज्ञात ने व्यक्ति की जेब से हजारों रूपए निकाल लिए। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में गंगानगर के जैतसर निवासी चम्पालाल ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
याचक ने बताया कि, वह अपने किसी मरीज के इलाज के लिए पीबीएम आया था। इसी दौरान अस्पताल के 1 नम्बर गेट से निकलते समय पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से 50 हजार रूपए पार कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।