Rajasthan Accident News
दौसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतकों में 7 मासूम बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली गांव के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। पिकअप में 22 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में लापरवाह ड्राइविंग हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।















