Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान में गरजे पीएम मोदी, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ…
Image

राजस्थान में गरजे पीएम मोदी, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ…

RASHTRADEEP NEWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में स्थित कोटपूतली से चुनावी शंखनाद किया। अपनी चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है, तो दूसरी ओर विदेश में जाकर भारत को कोसने वाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी परिवारवादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा है। ये पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वो देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर बीजेपी जीत तो देश में आग लग जाएगी। मैं 10 साल से कांग्रेस की लगाई हुई आग को बुझा रहा हूं।

मोदी ने कहा कि राजस्थान ने 2014 में बीजेपी को 25 की 25 सीटें दी थीं। 2019 में भी एनडीए को सारी सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है। 2024 का ये लोकसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है। ये चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। ये चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। ये चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। ये चुनाव आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। ये चुनाव किसानों के विकास के संकल्प का चुनाव है, लेकिन कांग्रेस और उसका इंडी गठबंधन देश के लिए अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *