RASHTRA DEEP NEWS।
बहुचर्चिच कन्हैयालाल हत्याकांड की पहली बरसी पर सेवाश्रम चोराहा पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा करने पहुंचे भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा तो माहौल गर्मा गया। इस दौरान भूपालपुरा पुलिस और कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।
दोनों के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।गहमा-गहमी बढ़ते देख पुलिस द्वारा भाजयुमो के पदाधिकारियों को पकड़ते हुए थाने लाया गया। जिसमें भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष सनी पोखरना, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पंवार और कमल धाबाई आदि शामिल थे। इन पदाधिकारियों को थाने लाने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी यहां पहुंचे और विरोध करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री सुनील जैन और सुनील वसीटा आदि पदाधिकारी मौजूद थे।