Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई बीएसएनएल टॉवर के पास बीदासर रोड पर की गई, जहां ताश के पत्तों पर दांव लगाकर खुलेआम जुआ खेला जा रहा था।
गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मौके से हुलासमल, राजू, हुकमाराम, कानाराम, अब्दुल और सोहनलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2400 नगद और ताश की गड्डी जब्त की।एएसआई सुरेश गुर्जर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।















