⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशन और एएसपी सौरभ तिवाड़ी की देखरेख में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।
🔹 पहली कार्रवाई – हिस्ट्रीशीटर पर गिरी गाज
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में नापासर निवासी हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट को दबोचा। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह मारपीट के एक प्रकरण में वांछित चल रहा था।
🔹 दूसरी कार्रवाई – पिस्टल व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
वहीं जेएनवीसी थाना टीम ने थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार और एएसआई दीपक यादव की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए आकाश नामक युवक को पकड़ा। तलाशी में एक अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस मिले। आरोपी के खिलाफ भी दो प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।














