RASHTRA DEEP NEWS
बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के जयपुर स्थित घर पर पुलिस पहुंची है। बताया जा रहा है कि जोधपुर पुलिस पॉक्सो के एक मामले में पहुंची है। राजेंद्र गुढ़ा के आवास पहुंचे हैं। हालांकि, वे अपने सरकारी बंगले पर नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस उनका इंतजार कर रही है। गिरफ्तारी को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
कुछ दिनों पहले ही राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के कुछ पन्ने सबसे सामने रखें थे, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि उनके जेल जानी की संभावनाएं अधिक हो गई हैं। राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ 2 जुलाई को पीपाड़ थाने में, नाबालिग के साथ दुष्कर्म और किडनैपिंग करने का मामला दर्ज हुआ था