Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 लाख की एमडी के साथ युवक गिरफ्तार 1 लाख नकद बरामद…
Image

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 लाख की एमडी के साथ युवक गिरफ्तार 1 लाख नकद बरामद…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशा और नकदी बरामद हुई है।पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी गणेश कुमार की टीम ने बीती रात यह ऑपरेशन अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने लूणकरणसर के भगत सिंह स्टेडियम के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 159.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान थोरिया बस्ती निवासी महेन्द्र थोरी के रूप में की है। इसके अलावा आरोपी के पास से नशे की बिक्री से अर्जित करीब 1 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *