Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • नशे पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जब्त की 97 बोरी डोडा…
Image

नशे पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जब्त की 97 बोरी डोडा…

RASHTRADEEP NEWS BIKANER – यह कार्यवाही चूरू के रतनगढ़ पुलिस द्वारा की गई है। जहां अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने करोड़ों डोडा पकड़ा। पुलिस ने रतनगढ़ से सरदारशहर जा रहे एक ट्रक को रोका। जिसके बाद ट्रक में सवार दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

जब ट्रक की तलाशी ली तब ट्रक में खाद के कट्टों के नीचे 97 बोरों में डोडा पोस्त छिपाकर रखा गया था। जिसके चलते पुलिस ने ट्रक ड्राइवर भीलवाड़ा के बिगोद निवासी भैरूलाल मीणा को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को डिटेन किया है। पूछताछ में सामने आया कि तस्कर चितौडग़ढ़ से यह डोडा पोस्त श्रीनगर ले जा रहे थे। बता दे, बाजार में डोडा की कीमत करोड़ो की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


1 Comments Text
  • binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *