Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • कांग्रेस में सियासी भूचाल, मेवाराम जैन की घर वापसी से मचा बवाल…
Image

कांग्रेस में सियासी भूचाल, मेवाराम जैन की घर वापसी से मचा बवाल…

🟡 Mewa Ram Jain News

राजस्थान के सीमांत जिले बाड़मेर में कांग्रेस की राजनीति इन दिनों उबाल पर है। पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस में वापसी ने संगठन के भीतर गहरे दरारें उजागर कर दी हैं। उनकी एंट्री से पहले ही विरोधियों ने शहर में जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टरबाज़ी कर नाराज़गी जाहिर की, जिसने कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए।

पोस्टर पॉलिटिक्स से कांग्रेस की छवि धूमिल

जैन के स्वागत पोस्टरों के साथ ही विरोध में लगे पोस्टरों पर जिला कांग्रेस का नाम लिखे जाने से संगठन की साख पर आंच आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पोस्टरवार ने पार्टी की छवि को और ज्यादा धूमिल कर दिया है।

जैन की वापसी को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश चौधरी और हेमाराम चौधरी गुट का विरोध फिलहाल बेअसर साबित हो रहा है। जानकारों के मुताबिक यह घटनाक्रम चौधहराट की राजनीति की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है। हरीश चौधरी के लिए यह समय “करो या मरो” जैसा है। अगर हालात नहीं संभाले गए तो उनकी पकड़ कमजोर होना तय है।

मेवाराम जैन की घर वापसी ने उनके विरोधियों को ताकत दी है। कांग्रेस के भीतर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं और विरोधी गुट दावा कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में उनका पलड़ा भारी होगा।

कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान राज्य तक गूंजेगी

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि जनता इस तरह की पोस्टर पॉलिटिक्स को पहले ही नकार चुकी है, लिहाज़ा इससे विरोधियों को कोई खास फायदा नहीं मिलने वाला। लेकिन इतना तय है कि बाड़मेर कांग्रेस में गुटबाज़ी और तेज़ होगी और इसकी गूंज राजस्थान की राजनीति तक सुनाई देगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *