Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बिहार में सियासी घमासान, राहुल गांधी की सभा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी…
Image

बिहार में सियासी घमासान, राहुल गांधी की सभा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी…

Bihar Election 2025

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभद्र भाषा कहे जाने पर सियासत गर्मा गई है। बीजेपी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

बीजेपी का पलटवार, राहुल गांधी पर निशाना

भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए कहा—

यह वही लोग हैं जिन्हें ना संस्कार है और ना भारत की संस्कृति की जानकारी। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं। यह वोट की डकैती करने वाले और लोकतंत्र के डाकू हैं। इनका खानदान ही डकैतों का रहा है।

सम्राट चौधरी का बयान – “जनता देगी जवाब”

कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं की भाषा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। ये लोग लोकतंत्र को राजतंत्र समझते हैं। जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इनका सफाया भी जनता ही करेगी।

संबित पात्रा का प्रेस कॉन्फ्रेंस हमला

लोकतंत्र में मर्यादा जरूरी है। आज जिस कटुतापूर्ण और अभद्र भाषा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के लिए किया गया, वह निंदनीय है। कांग्रेस अब ‘गाली वाली पार्टी’ बन चुकी है। यह महात्मा गांधी की नहीं, बल्कि नकली गांधी परिवार की पार्टी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *