🟢 Bikaner News Today
बीकानेर की सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में 27 नवंबर 2025 को होने वाले अध्यक्ष चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव कमेटी के संयोजक अरविंद सिंह शेखावत और कमलेश कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा चुनाव प्रक्रिया के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में नोडल अधिकारी के रूप में फ़ार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार छींपा, प्रशासनिक अधिकारी संजय गहलोत तथा लेखाधिकारी सुनील दिवाकर को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
- नामांकन दाखिला: 27 नवंबर, सुबह 10:00 AM से 11:00 AM
- फ़ॉर्म जांच: 11:00 AM से 11:30 AM
- नामांकन वापसी: 11:30 AM से 12:15 PM
- मतदान समय: दोपहर 1:00 PM से 4:15 PM
- परिणाम घोषणा: मतदान पूर्ण होने के बाद उसी दिन
चुनाव कमेटी ने सभी लैब टेक्नीशियंस से 100% मतदान की अपील की है, ताकि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।















