Bikaner Crime News
बीकानेर संभाग के सूरतगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को सरेराह लोगों ने पीट दिया। वजह बनी – कार में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जाना। पूरा मामला इंदिरा सर्किल का है। जहां मंगलवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ
क्या है पूरा मामला?
प्रिंसिपल जसवीर अपनी कार में एक युवती और अपने सहकर्मी नरेश के साथ मौजूद थे। नरेश शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं। उसी दौरान जसवीर की पत्नी अपने बेटे के साथ खाना लेने निकलीं और उन्होंने पति की कार को देखा। शक होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो कथित रूप से सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे।पत्नी को सामने देख जसवीर ने कार को तेजी से भगा लिया और महिला की स्कूटी को टक्कर भी मार दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला बढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने प्रिंसिपल और नरेश की पिटाई कर दी। वहीं, कार में मौजूद युवती और पत्नी के बीच भी सड़क पर झड़प हुई।
सूरतगढ़ पुलिस का कहना है कि मामला फिलहाल पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसकी जांच जारी है। पीड़िता (प्रिंसिपल की पत्नी) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।















