🟡 Rajasthan Crime News
राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में कुल 7 जेल प्रहरी सस्पेंड किए गए हैं। जिनमें से दो मुख्य जेल प्रहरी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, सभी की अलग-अलग नाइट ड्यूटी पॉइंट्स पर गश्त के दौरान लापरवाही सामने आई थी। जेल प्रशासन ने कहा कि रात के दौरान हुई यह चूक गंभीर है, और इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। डीआईजी स्तर पर विस्तृत जांच जारी है। जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि कैदियों की फरारी में किन प्रक्रियाओं में चूक हुई। प्रशासन का यह कदम जेल सुरक्षा में किसी भी तरह की कमी को गंभीरता से लेने की दिशा में है।
















