Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • मुरलीधर व्यास की प्रतिमा हटाने पर बीकानेर में शुरू हुआ विरोध…
Image

मुरलीधर व्यास की प्रतिमा हटाने पर बीकानेर में शुरू हुआ विरोध…

Bikaner News Today

बीकानेर के पूर्व विधायक एवं लोकनायक मुरलीधर व्यास की रेलवे स्टेशन पर लगी प्रतिमा को रेलवे प्रशासन द्वारा बिना किसी परामर्श के हटाने की कार्यवाही ने शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि, यह केवल मुरलीधर व्यास जी का नहीं, बल्कि पूरे बीकानेर का अपमान है।

रेल प्रशासन का तर्क है कि स्टेशन के विकास कार्यों के लिए जगह की आवश्यकता है, लेकिन विरोध करने वालों का कहना है कि, अगर ऐसा है तो परिवारजनों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए था।

इसी बीच, भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिवर कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, मुरलीधर व्यास के पोत्र संतोष कुमार व्यास, बसंत कुमार व्यास, अनिल कुमार व्यास नितेश व्यास, पड़पौत्र विकास व्यास, योगेश व्यास, दिलीप जोशी, सुरेंद्र व्यास, राजेश आचार्य सहित अन्य प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

साथ ही, स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरलीधर जी व्यास ने बीकानेर की राजनीति और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी प्रतिमा को इस तरह हटाना शहर की भावनाओं को ठेस पहुँचाना है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग रेलवे प्रशासन को आड़े हाथों ले रहे हैं और प्रतिमा को पुनः सम्मानजनक स्थान पर स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *