Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 30 अगस्त को भरेगा पूनरासर का मेला, जानिए बस सेवा और किराया व्यवस्था…
Image

30 अगस्त को भरेगा पूनरासर का मेला, जानिए बस सेवा और किराया व्यवस्था…

Bikaner Punrasar Mela 2025

पूनरासर बालाजी का वार्षिक मेला इस बार 30 अगस्त को धूमधाम से भरेगा। लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम RSRTC ने विशेष बस सेवाओं की घोषणा की है।

विशेष बस सेवा कब और कहां से मिलेगी?

  • 29 और 30 अगस्त को बीकानेर के एमएम ग्राउंड से लगातार बसें पूनरासर के लिए रवाना होंगी।
  • वापसी में पूनरासर से बसें प्रशासन व मेला कमेटी द्वारा निर्धारित स्थान से संचालित होंगी।
  • संचालन की जिम्मेदारी मेला प्रभारी मदन सिंह राजपुरोहित (प्रबंधक यातायात) और सतीश आचार्य को दी गई है।

किराया व्यवस्था 2025

  • पुरुष श्रद्धालु : ₹65 प्रति यात्री (पूरा किराया)
  • महिला व बच्चे : ₹35 प्रति यात्री (आधा किराया)

पिछले वर्षों में सरकार की ओर से सभी यात्रियों को आधा किराया लागू किया गया था। लेकिन इस बार केवल महिलाओं और बच्चों को ही छूट दी गई है। पुरुषों को पूरी राशि चुकानी होगी। जिससे कई श्रद्धालुओं ने असंतोष जताया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *