Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • MGSU में करियर काउंसलर भर्ती पर सवाल, भाजपा नेता ने उठाए गंभीर सवाल…
Image

MGSU में करियर काउंसलर भर्ती पर सवाल, भाजपा नेता ने उठाए गंभीर सवाल…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर की महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में करियर काउंसलर की नियुक्ति हेतु जारी विज्ञापन विवादों में घिर गया है। भाजपा नेता डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कुलगुरु को ज्ञापन सौंपते हुए विज्ञापन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए।

डॉ. मेड़तिया ने कहा कि – 2025-26 के लिए जारी इस विज्ञापन पर न तो क्रमांक अंकित है और न ही दिनांक। आवेदन के लिए अत्यंत अल्प समय दिया गया। वहीं व्यापक प्रचार-प्रसार का भी अभाव रहा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय अधिनियम के अंतर्गत संबंधित निकाय से पद व योग्यता निर्धारण की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन में करियर काउंसलिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव अनिवार्य किया गया है। जबकि न तो यूजीसी और न ही किसी नियम/अध्यादेश में ऐसी शर्तों का उल्लेख है। डॉ. मेड़तिया ने आरोप लगाया कि यह योग्यता किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए गढ़ी गई प्रतीत होती है, जो उच्च शिक्षा संस्थान की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि सक्षम निकाय—विद्या परिषद व प्रबंध समिति—के माध्यम से योग्यता निर्धारण कर इस पर पुनर्विचार किया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *