Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • इस वजह से लग सकता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ग्रहण…
Image

इस वजह से लग सकता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ग्रहण…

RASHTRADEEP NEWS

मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में हिंसा की ताजा घटना घटी है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की देशव्यापी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर ग्रहण लगता दिख रहा है। प्रदेश की सरकार ने अभी तक इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। हाल ही में भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई गोलीबारी के कारण मोरेह में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने गंभीर स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा, सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स, बीएसएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त प्रयास से वर्तमान में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहीं हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सीएम बिरेन सिंह ने कहा, राहुल गांधी की रैली को अनुमति देने पर गहन विचार चल रहा है। हम विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ले रहे हैं। उनसे रिपोर्ट मिलने के बाद हम कोई ठोस निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *