Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राहुल गांधी का विवादित बयान, हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है…
Image

राहुल गांधी का विवादित बयान, हमारी लड़ाई भारत राज्य से भी है…

RASHTRADEEP NEWS – कांग्रेस के मुख्यालय का आज से पता बदल गया है और नए दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर इंदिरा भवन में आयोजन था। इस मौके पर राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो एक बात ऐसी कह गए कि विवाद छिड़ गया।

राहुल ने कहा, हमारी लड़ाई भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन से ही नहीं है बल्कि भारतीय राज्य से भी है। राहुल गांधी ने कहा, यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम भाजपा और आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम भाजपा, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।

जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने कहा कि अब कांग्रेस हाशिये पर जाने वाली है। ये लोग लड़ते-लड़ते खुद खत्म होने वाली है। ऐसी विचारधारा तो हाशिये पर ही ले जाने वाली है। भाजपा की ओर से राहुल गांधी से माफी की मांग की जा रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता बचाव में उतर आए हैं। वहीं, सचिन पायलट ने कहा राहुल गांधी के बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। उनके बयान को समग्रता से देखना चाहिए। उनका कहना था कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस से जुड़े लोगों का कब्जा हो गया है और न्याय नहीं मिल पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *