Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • 30 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, 8 स्थायी वारंटी सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी…
Image

30 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, 8 स्थायी वारंटी सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी…

⚪ Bikaner Police News

बीकानेर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई हिस्ट्रीशीटर और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ 30 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 8 स्थायी वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंटों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया।कार्रवाई के दौरान धोखाधड़ी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान जिले में अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह के विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो सके।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *