Monsoon Update
भारी बारिश की चेतावनी के बीच बीकानेर में ज़िला कलेक्टर ने 1 और 2 अगस्त को स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया। हालांकि, आज पूरे दिन शहर बादलों के साये में तो रहा, लेकिन इंतज़ार रही उस झमाझम बारिश का जो अब तक आई नहीं। सुबह हल्की फुहारें ज़रूर पड़ीं, पर आमजन और बच्चों को दिनभर जिस मूसलधार बारिश का इंतजार था, वह आसमान में ही अटका रहा। मौसम विभाग ने रात 11 बजे तक फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे उम्मीदें अभी बाकी हैं।
इस बीच स्कूली छात्रों के लिए यह एक अनपेक्षित ‘लॉन्ग वीकेंड’ बन गया है। दो दिन की सरकारी छुट्टियों के बाद 3 अगस्त को रविवार भी है, यानी अब स्कूल सीधे सोमवार 4 अगस्त को खुलेंगे।
शिक्षा विभाग अलर्ट पर
झालावाड़ में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद शिक्षा विभाग कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। इसलिए बारिश की संभावनाओं के बीच सभी ज़िलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
इन जिलों में जारी है अलर्ट
बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि अब सवाल यही है—”बारिश कब आएगी?”















