Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान में बारिश का कहर, बीकानेर में मकान ढहा महिला की मौत…
Image

राजस्थान में बारिश का कहर, बीकानेर में मकान ढहा महिला की मौत…

Bikaner News Today

राजस्थान इस समय मूसलाधार बारिश की मार झेल रहा है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, हनुमानगढ़ और टोंक समेत कई जिलों की सड़कें नदी जैसी नजर आ रही हैं। लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बीकानेर के पूगल क्षेत्र के दंतौर गांव में सोमवार को एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, रविवार शाम को बीकानेर के कोटगेट इलाके में बारिश के बाद अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। यहां एक महिला और युवक बाइक-स्कूटी समेत धारा में बहने लगे। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया।

  • मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
  • प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *