Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान को मिला बड़ा तोहफा, पर्वतमाला योजना के तहत इन 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे…
Image

राजस्थान को मिला बड़ा तोहफा, पर्वतमाला योजना के तहत इन 12 जिलों में बनेंगे 16 रोप-वे…

RASHTRADEEP NEWS

प्रदेश की भाजपा सरकार राजस्थान में पर्यटन (विशेष रूप से धार्मिक) को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बीच हुई चर्चा के बाद सरकार ने 12 जिलों में 16 रोप-वे बनाने की योजना तैयार की है।

सरकार यह योजनाएं केन्द्र सरकार को भेजेगी और केन्द्रीय प्रवर्तित योजना में मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में सार्वजनिक निर्माण विभाग और एनएचएआई सवाईमाधोपुर, बूंदी, जयपुर, उदयपुर, राजसमंद, सीकर, जोधपुर, दौसा, बारां, बांसवाड़ा, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में रोप-वे विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इन 12 जिलों में 16 रोप वे बनाए जाएंगे। इन रोप-वे के बन जाने से राजस्थान के कई धार्मिक स्थलों पर जाना आसान तो होगा हीए साथ ही यह टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।

रोप-वे यानी रस्सी या तारों के सहारे बनने वाला रास्ता। आमतौर पर इसका प्रयोग पहाड़ी इलाकों में आवागमन सुगम बनाने के लिए किया जाता है। पहाड़ी क्षेत्रों में आने-जाने में काफी समय लगता है। प्रदेश में ये रोप-वे बन जाते हैं तो धार्मिक स्थलों पर आना-जाना आसान हो जाएगा। समय की काफी बचत होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *