Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में नकल का बड़ा मामला, स्मार्ट वॉच के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार…
Image

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में नकल का बड़ा मामला, स्मार्ट वॉच के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार…

Rajasthan 4th Grade Recruitment Exam 2025

राजस्थान में चल रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 (Rajasthan 4th Grade Employee Recruitment Exam) से जुड़ा एक बड़ा नकल प्रकरण सामने आया है। जयपुर के अशोकनगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल परीक्षा केंद्र पर बीटेक ग्रेजुएट अभ्यर्थी को स्मार्ट वॉच और मोबाइल के जरिए पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान रवि कुमार झाझड़िया (25 वर्ष) निवासी खंडेला, सीकर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जयपुर के मुरलीपुरा आईएएस कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। आरोपी ने बीटेक की डिग्री लेने के बाद भी बेरोजगारी के कारण चपरासी भर्ती परीक्षा 2025 (Peon Recruitment Exam Rajasthan) दी थी।

कैसे हुआ नकल का खुलासा?

  • परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद आरोपी ने स्मार्ट वॉच से प्रश्नपत्र की फोटो खींची।
  • फोटो को उसने वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए बाहर भेजा।
  • इनविजिलेटर को संदिग्ध गतिविधियों का शक हुआ।
  • तलाशी में स्मार्ट वॉच और मोबाइल बरामद हुए।
  • आरोपी ने पूछताछ में माना कि वह गूगल पर सवालों के जवाब खोजने की कोशिश कर रहा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *