RBSE 5th Result 2025
राजस्थान में कक्षा 5वीं के करीब 14 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 2025 आज 30 मई को दोपहर 12:30 बजे शाला दर्पण पोर्टल (rajshaladarpan.nic.in) पर जारी किया जाएगा।
रिजल्ट चेक करने का तरीका:
- सबसे पहले rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- “पांचवीं बोर्ड परिणाम 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और आवश्यक जानकारी भरें।
- सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर लें।