Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • असम के राज्यपाल की उदयपुर एंट्री पर रोक की मांग…
Image

असम के राज्यपाल की उदयपुर एंट्री पर रोक की मांग…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पर निशाना साधा है, और कहा,

उदयपुर शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के उदयपुर एंट्री पर रोक लगाने के लिए चुलोड हो रहा है। हालांकि, अभी आयोग ने पत्र पर अमल नहीं किया है। बता दें गौरव वल्लभ को कांग्रेस ने इस बार उदयपुर के प्रत्याशी बनाया है। गौरव वल्लभा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। उदयपुर सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। कटारिया ने विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 20 हजार मतों से हराया था। कटारिया नेता प्रतिपक्ष बने। बाद में उन्हें असम का राज्यपाल बना दिया गया। इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

चुनाव प्रभारी को लिखे पत्र में गौरव वल्लभ ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया बीजेपी प्रत्याशी ताराचंद जैन के समर्थन में संवैधानिक पद पर होते हुए भी मीटिंग कर रहे हैं। गौरव वल्लभ ने तर्क दिया कि सवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होकर राजनीति नहीं कर सकते, यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *