RASHTRADEEP NEWS
एक्जिट पोल भले ही मिले-जुले आकलन बता रहे हैं, लेकिन ये चुनाव परिणाम कई रूप में महत्वपूर्ण होंगे। चुनाव नतीजों से सरकार का निर्णय तो होगा, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी इससे आंकी जाएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी परम्परागत सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़े हैं। उनके सामने इस बार भाजपा ने महेन्द्र सिंह को उतारा है। गहलोत जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि चर्चा उनकी जीत के अंतर को लेकर रहती है कि यह कम होगा या ज्यादा।
कांग्रेस के सचिन पायलट लगातार दूसरी बार टोंक से चुनावी मैदान में उतरे हैं। उनके सामने भाजपा ने इस बार पूर्व विधायक अजीत मेहता को उतारा है। सचिन यहां से वर्तमान विधायक हैं तो अजीत यहीं से वर्ष 2013 के चुनाव में जीत चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी की वसुंधरा राजे अपनी परम्परागत सीट झालरापाटन से उतरी हैं। यहां कांग्रेस ने गत चुनाव में जहां मानवेन्द्र सिंह को उतारा था, वहीं अबके पिड़ावा से प्रधान रह चुके रामलाल चौहान को उतारा है।
राजेन्द्र राठौड़ की तारानगर सीट पर हर किसी की नजर है। इस बार उनकी परम्परागत चूरू सीट को बदला गया है। चुनाव के दौरान भी यह मुकाबला चर्चा में रहा था। चुुनाव परिणाम में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और वसुंधरा राजे और राजेंद्र राठौड़ की सीट पर सबकी नजर रहेगी।


















