Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • फर्जी डिग्री घोटाले में इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गिरफ्तार…
Image

फर्जी डिग्री घोटाले में इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गिरफ्तार…

Rajasthan Fake Degree Scam

राजस्थान एटीएस ने ओपीजेएस यूनिवर्सिटी (सांखू किला, राजगढ़) की फर्जी डिग्री घोटाले का बड़ा पर्दाफाश करते हुए 25 हजार की इनामी आरोपी व पूर्व इंटरनेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी संगीता कड़वासरा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

एडीजी एटीएस-एसओजी वी.के. सिंह ने बताया कि संगीता पर लंबे समय से एटीएस की निगाह थी। वह रेलवे में नौकरी कर चुकी है, लेकिन वर्ष 2014 में पति से तलाक के बाद नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उसने बहन सरिता की मदद से रोहतक के एक चैनल में काम किया और फिर ओपीजेएस यूनिवर्सिटी में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त हो गई। यहीं से उसने यूनिवर्सिटी मालिक जोगेन्द्र सिंह के साथ मिलकर हजारों फर्जी डिग्रियां बैकडेट में प्रिंट कर दलालों के जरिए बांटी और मोटी रकम वसूली। इस मामले में पहले ही मालिक जोगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। संगीता की गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने विशेष ऑपरेशन “कटुरागिनी” चलाया।

इस सनसनीखेज मामले ने उच्च शिक्षा और निजी विश्वविद्यालयों की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस फर्जीवाड़े से देशभर में हजारों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *