RASHTRA DEEP NEWS
नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कांग्रेसी विधायकों के घरों पर थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन। साथ ही जयपुर में मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास बाहर प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता धारीवाल के आवास के मेन गेट पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करी।

महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लाल डायरी भी लहराई। यहां मौजूद महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदर्शन के लिए सबसे पहले धारीवाल के आवास को चुना गया। जिसके पीछे उनकी विवादित बयानबाजी है। बता दें कि, धारीवाल ने राजस्थान में रेप के मामलों पर कहा था कि यह मर्दों का प्रदेश है। इसी के चलते बीजेपी महिला मोर्चा ने सबसे पहले धारीवाल का सरकारी आवास को चुना और लाल डायरी का मुद्दा भी उठाया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि राजस्थान में महिला सुरक्षित नहीं और प्रदर्शन को लेकर बताया कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जंगलराज के खिलाफ प्रदेश स्तर पर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान चल रहा है। जिसमें महिला मोर्चा को विधायकों के घरों पर थाली नाद प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मिली हैं। वहीं इस प्रदर्शन के बाद हम शक्ति केन्द्र व मंडल स्तर पर जनसंपर्क करके आमजन को 1 अगस्त को जयपुर में होने वाले प्रदर्शन में आने का आह्वान करेंगे।