RBSE Result 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज, 22 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट समारोह से जुड़ेंगे, जबकि बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा शाम 5 बजे परिणाम औपचारिक रूप से जारी करेंगे।
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि रिजल्ट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इतने छात्र हुए थे पंजीकृत
इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 8,93,616 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें:
- साइंस संकाय: 2,73,984 छात्र
- कॉमर्स संकाय: 28,250 छात्र
- आर्ट्स संकाय: 5,87,475 छात्र
- वरिष्ठ उपाध्याय: 3,907 छात्र
12वीं बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हुई थीं।
स्टूडेंट्स अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे:
रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
जल्द आएगा 10वीं का रिजल्ट भी
बोर्ड सचिव ने यह भी बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी शीघ्र जारी किया जाएगा। इसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। नवीनतम अपडेट्स और सीधा लिंक पाने के लिए इस पेज को बुकमार्क करें।



















