Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान कांग्रेस टिकट वितरण में गहलोत सर्वोपरि…
Image

राजस्थान कांग्रेस टिकट वितरण में गहलोत सर्वोपरि…

RASHTRADEEP NEWS

भारतीय जनता पार्टी के पहली सूची का करारा जवाब कांग्रेस करीब 100 जनों की जंबो सूची से देने की तैयारी में है। सब कुछ ठीक चला तो बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आ जाएगी। सूची से स्पष्ट हो जाएगा कि राजस्थान में कांग्रेस मतलब अशोक गहलोत ही है।सूत्रों की मानें तो शनिवार से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिल्ली में है। दो दिन से राजस्थान के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों पर मंथन चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि 2 दिन के मंथन के बाद रविवार शाम को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में वही हुआ जो अशोक गहलोत चाहते थे।सूत्रों की मानें तो बैठक में सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तर्कों के आगे सभी के विचार धरे रह गए। अंत में करीब 100 सीटों पर सहमति बन गई, जो अशोक गहलोत चाहते थे।

सूत्रों ने बताया कि पहले 100 जनों की सूची में किसी भी अन्य पार्टी को जगह नहीं दी गई है। माना जा रहा था कि आरएलपी, आरएलडी, बीटीपी व माकपा से कुछ जगह समझौता किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा था, क्योंकि माकपा के बलवान पूनिया सहित कुछ लोगों ने बुरे समय गहलोत का साथ दिया था।सूत्रों की मानें तो सभी कांग्रेसी नेताओं की निगाहें अभी दिल्ली की ओर हैं। शाम को कुछ को दिन में हुए फैसलों की भनक भी लग गई। जिससे कुछ खुश है तो कुछ भाग्य को कोस रहे हैं। माना जा रहा है बुधवार 18 को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची आएगी जो करीब 100 से अधिक लोगों की होगी। अब देखना यह है की पहली सूची के बाद पार्टी में भाजपा की तरह कोई विवाद होता है या नहीं? 41 जनों की सूची के बाद भाजपा के कई नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हुए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *